Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: बसना क्षेत्र की सड़क की हालत खस्ता, साइड सोल्डर धंसने से हादसों का बढ़ा खतरा।

    28/02/2026

    बसना: अरेकेल में ‘आकाश दर्शन’ का अनूठा आयोजन, बच्चों ने टेलिस्कोप से देखे ग्रह-नक्षत्र।

    28/02/2026

    बागबाहरा: युवा हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज, बागबाहरा में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित।

    28/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: अरेकेल में ‘आकाश दर्शन’ का अनूठा आयोजन, बच्चों ने टेलिस्कोप से देखे ग्रह-नक्षत्र।
    बसना

    बसना: अरेकेल में ‘आकाश दर्शन’ का अनूठा आयोजन, बच्चों ने टेलिस्कोप से देखे ग्रह-नक्षत्र।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    आकाश school image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में विशेष “आकाश दर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा बसना के तत्वावधान में यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर के मार्गदर्शन तथा सेजेस बसना के भौतिकी व्याख्याता अजय कुमार भोई और विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

    image22
    अरेकेल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘आकाश दर्शन’ का विशेष आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, उसके क्रेटर, शुक्र ग्रह, बृहस्पति ग्रह, ध्रुव तारा, साइरस तारा, सप्तर्षि सहित विभिन्न ग्रह-उपग्रह और तारामंडल का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। खुले आसमान के नीचे ग्रह-नक्षत्रों को देखना बच्चों के लिए अत्यंत रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

    image33

    विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान से आगे बढ़कर प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शहरों की रोशनी में अक्सर हम आकाश के अद्भुत दृश्यों से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है।

    image44

    डॉ. सी.वी. रमन् बाल विज्ञान परिषद् अरेकेल के संयोजक व विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव ने चंद्रमा की कलाएं, गुरुत्वाकर्षण, उल्कापिंडों से बने क्रेटर सहित कई रोचक वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी। वहीं अनिल सिंह साव ने भारत के गौरव चंद्रयान मिशन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया।

    image55

    सेजेस बसना के व्याख्याता अजय कुमार भोई ने बृहस्पति ग्रह, गैसीय दानव, ग्रेट रेड स्पॉट, सूर्यग्रहण-चंद्रग्रहण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर प्रधान पाठक हीराधर साव, व्याख्याता लक्ष्मण पटेल, संकुल समन्वयक वारिश कुमार, एफएलएन नोडल शरण कुमार दास सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पूर्व छात्र और ग्रामवासी उपस्थित रहे।आकाश दर्शन कार्यक्रम ने बच्चों और ग्रामीणों में विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा और उत्साह का संचार किया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: बसना क्षेत्र की सड़क की हालत खस्ता, साइड सोल्डर धंसने से हादसों का बढ़ा खतरा।

    28/02/2026

    बसना: आयरन स्पंज की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    28/02/2026

    सरायपाली: ANTF और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा जब्त।

    28/02/2026

    बसना: नई डामरीकरण सड़क उखड़ी, सेमलिया–बैगनडीह मार्ग पर अनगिनत गड्ढों से ग्रामीण परेशान।

    27/02/2026

    बसना: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर अरेकेल में होगा आकाश दर्शन कार्यक्रम।

    27/02/2026

    बसना: 100-200 के नकली नोट गांवों में खपाए जा रहे, छोटे दुकानदार हो रहे ठगी का शिकार।

    27/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: बसना क्षेत्र की सड़क की हालत खस्ता, साइड सोल्डर धंसने से हादसों का बढ़ा खतरा।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: आयरन स्पंज की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    सरायपाली: ANTF और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: 100-200 के नकली नोट गांवों में खपाए जा रहे, छोटे दुकानदार हो रहे ठगी का शिकार।

    27/02/2026

    बसना: “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन।

    26/02/2026

    बसना: बसना क्षेत्र की सड़क की हालत खस्ता, साइड सोल्डर धंसने से हादसों का बढ़ा खतरा।

    28/02/2026

    बसना: अरेकेल में ‘आकाश दर्शन’ का अनूठा आयोजन, बच्चों ने टेलिस्कोप से देखे ग्रह-नक्षत्र।

    28/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.