पिथौरा। पुलिस चौकी बया क्षेत्र में 20 से 25 वर्ष के एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को ग्राम मुरुमडीह और रायतुंम के बीच वनांचल क्षेत्र के रास्ते पर बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। शव नग्न अवस्था में पाया गया है।
सीने पर ‘KP’ और हाथों पर बने टैटू से पहचान की कोशिश, बया पुलिस चौकी ने फोटो व हुलिए के आधार पर आम लोगों से जानकारी देने की अपील की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसकी पहचान के लिए कुछ खास निशानियां सामने आई हैं। युवक के सीने पर अंग्रेजी में ‘KP’ लिखा टैटू बना हुआ है। वहीं, उसके एक हाथ पर लड़की का चित्र और दूसरे हाथ पर भी एक अन्य आकृति या चित्र बना हुआ है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के हुलिए, टैटू या हाल ही में लापता हुए किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इन नंबरों पर दें सूचना:
- थाना प्रभारी, राजादेवरी: 79993 47550
- चौकी प्रभारी, बया: 79877 79644
- साइबर सेल, बलौदाबाजार: 84355 64176
- दृष्टि हेल्पलाइन: 94792 20392
- कंट्रोल रूम, बलौदाबाजार: 94791 90629
पुलिस ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि अज्ञात युवक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।


