बसना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खंड बसना के अंतर्गत मंडल गढ़फुलझर में 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को श्री विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संघ के स्वयंसेवकों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पुनीत राम डडसेना, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, उपस्थित रहेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विश्वनाथ बोगी मार्गदर्शन देंगे।
गढ़फुलझर में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पुनीत राम डडसेना होंगे मुख्य अतिथि, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विश्वनाथ बोगी करेंगे बौद्धिक; दोपहर 2 बजे निकलेगा पथ संचलन।
आयोजित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे एकत्रीकरण होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे पथ संचलन निकाला जाएगा और दोपहर 3 बजे बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़फुलझर में निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने स्वयंसेवक बंधुओं से पूर्ण गणवेश में दंड सहित समय से 20 मिनट पूर्व उपस्थित रहने की अपील की है। वहीं, आमंत्रित बंधुओं और भगिनी से बौद्धिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले पहुंचने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम के संपर्क के लिए पुरुषोत्तम पांडे (9617312717) और विकासचंद्र साव (9340348918) से संपर्क किया जा सकता है। मंडल कार्यवाह कमलचंद प्रधान (6263989494) की ओर से भी क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।


