महासमुंद। मां कन्हाई परमेश्वरी की असीम कृपा और आशीर्वाद से समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक आस्था की भावना निरंतर मजबूत हो रही है। इसी भावना के साथ कहार भोई समाज, महासमुंद राज की ओर से सहयोग, सहभागिता और अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी समाजजनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
मां कन्हाई परमेश्वरी की कृपा से समाज में सुख-समृद्धि और एकता की कामना, कहार भोई समाज महासमुंद राज ने सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, महिला मंडल और युवा मंच के प्रति जताया आभार।
समाज की ओर से कहा गया कि किसी भी सामाजिक और धार्मिक आयोजन की सफलता सभी लोगों के सहयोग, समर्पण और सहभागिता से संभव होती है। समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, मातृशक्ति, युवाओं और समाजसेवियों का योगदान सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी के सहयोग और विश्वास से समाज की परंपराओं, संस्कारों और धार्मिक आस्था को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा के कोषाध्यक्ष एवं कहार भोई समाज महासमुंद राज के अध्यक्ष श्री मिथिलेश बोयर ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज की ओर से श्री शिवम बनवासी (सचिव), श्री रोशन औसर (कोषाध्यक्ष) और श्री मिकुन औसर (मंदिर प्रभारी) के योगदान का भी उल्लेख किया गया।
वहीं, मां कन्हाई परमेश्वरी जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष आरती गौतम, सचिव स्मिता सैनिक एवं कोषाध्यक्ष अंतिम औसर तथा समाजसेवी फेकू बनवाशी ने भी समाज की एकजुटता और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।
अंत में मां कन्हाई परमेश्वरी से प्रार्थना की गई कि वे सभी समाजजनों एवं उनके परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा समाज में सुख-समृद्धि, शांति, भाईचारा और खुशहाली बनी रहे।


