Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    08/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    08/09/2026

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।
    बसना

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad08/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बसना मूल्य आधारित शिक्षा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद सेवा प्रभाग की ओर से बसना सेंटर में “मूल्य आधारित शिक्षा एवं शिक्षक की भूमिका” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षाविद शामिल हुए। परिचर्चा में बदलती शिक्षा व्यवस्था, तकनीक के बढ़ते प्रभाव और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बसना में शिक्षक दिवस पर मूल्य आधारित शिक्षा एवं शिक्षक की भूमिका विषय पर परिचर्चा, शिक्षकों ने चरित्र निर्माण को बताया जरूरी।

    कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना के प्राचार्य नरेंद्र कुमार पंडा, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना की प्राचार्य गिरिजा साहू, जे मेस स्कूल जगदीशपुर की प्राचार्य सीमा कंवर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसोड़ा के प्राचार्य आनंद दास, सरस्वती शिशु मंदिर बसना के प्राचार्य धनुर्जय पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े टेमरी के प्राचार्य एच.के. बेहरा, जे मेस स्कूल के शिक्षक तरुण दास, सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल भोई सहित ब्रह्माकुमारीज बसना सेंटर की संचालिका प्रीति दीदी उपस्थित रहीं।

    परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना या जानकारी जुटाना नहीं है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करना भी है। आज तकनीक और ऑनलाइन शिक्षा ने सीखने के नए रास्ते खोले हैं, लेकिन जीवन में सही निर्णय लेने का विवेक, संवेदनशीलता और मानवीयता केवल तकनीक से विकसित नहीं हो सकती।

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि एआई जानकारी उपलब्ध करा सकता है, लेकिन सही-गलत के बीच अंतर समझने और जीवन को सही दिशा देने का विवेक मानवीय मूल्यों और अच्छे मार्गदर्शन से ही विकसित होता है। ऐसे समय में शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

    पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना की प्राचार्य गिरिजा साहू ने कहा कि बच्चे अपने शिक्षकों को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए शिक्षक का आचरण विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे व्यवहार को शिक्षक अपने जीवन में अपनाएंगे तो उसका प्रभाव बच्चों पर भी पड़ेगा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    08/09/2026

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    07/09/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    06/09/2026

    पिरदा: भस्करापाली हाई स्कूल में शिक्षक दिवस की रही धूम, विद्यार्थियों ने जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान।

    06/09/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    06/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    भगतदेवरी: राष्ट्रीय सेवा योजना(1) का सात दिवसीय शिविर ग्राम जामजुड़ा में संपन्न हुआ।

    30/12/2025

    बसना: शिक्षक दिवस पर गूंजा संदेश – शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी।

    08/09/2026

    बसना: गढ़पटनी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प।

    08/09/2026

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.