बसना। पीएम श्री सेजेस बसना की कक्षा सातवीं की छात्रा कु. जीविका प्रधान का चयन नेशनल स्कूल टूर्नामेंट शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। परिजनों और शिक्षकों ने जीविका को राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नेशनल स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में कक्षा 7वीं की छात्रा जीविका प्रधान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिवार और शिक्षा विभाग ने दी शुभकामनाएं।
जीविका प्रधान की इस सफलता पर उनके पिता तरूण प्रधान, माता कुमुदिनी प्रधान, दादा भजन प्रधान, दादी सफेद प्रधान, नाना जगतराम प्रधान (प्रधान पाठक, रजपालपुर) और नानी देवकी प्रधान ने खुशी जताई। परिवारजनों ने जीविका को आशीर्वाद देते हुए नेशनल स्कूल टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन और जीत की कामना की।
छात्रा की उपलब्धि पर शिक्षा विभाग बसना के शिक्षाधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, श्री लोकेश्वर कंवर, पीएम श्री सेजेस बसना की प्राचार्य गिरजा साहू सहित शिक्षकों ने बधाई दी। वहीं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेवरा के प्राचार्य रमेश कुमार सहित शिक्षक गिरीश गजेन्द्र, राकेश कोसरे, शरद बाघ, वीरेंद्र पटेल, सूरत मांझी, मुकेश यादव, जगदीश मांझी और डिगम तांडी ने भी जीविका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
जीविका का नेशनल स्कूल टूर्नामेंट के लिए चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बसना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। अब सभी की नजरें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।


