Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: दिव्यांग सहायता शिविर में जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण और ट्राइसाइकिल।

    21/08/2026

    महासमुंद: कोडार डेम में बाढ़ आपदा से निपटने का अभ्यास, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू का प्रदर्शन।

    21/08/2026

    पिथौरा: पीएम श्री विद्यालय पिथौरा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान।

    18/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: कोडार डेम में बाढ़ आपदा से निपटने का अभ्यास, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू का प्रदर्शन।
    महासमुंद

    महासमुंद: कोडार डेम में बाढ़ आपदा से निपटने का अभ्यास, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू का प्रदर्शन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कोडार डेम में बाढ़ मॉक ड्रिल
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। शहीद वीर नारायण सिंह कोडार डेम में गुरुवार को बाढ़ आपदा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ के दौरान फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारियों को परखना और राहत-बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास करना था।

    कोडार डेम में मॉक ड्रिल में नाव, मोटरबोट और रस्सी से फंसे लोगों को बचाने का अभ्यास, कलेक्टर विनय लंगेह ने लिया जायजा।

    मॉक ड्रिल का जायजा लेने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह भी कोडार डेम पहुंचे। उन्होंने मौके पर चल रहे रेस्क्यू अभ्यास की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दिनेश रावटे के मार्गदर्शन में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और नगर सेना की संयुक्त टीम ने बाढ़ की काल्पनिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। जवानों ने नाव, मोटरबोट और रस्सियों की मदद से पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। तेज बहाव की स्थिति में रेस्क्यू जैकेट, ट्यूब और रस्सी के जरिए बचाव की तकनीक भी प्रदर्शित की गई।

    मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया बताई। पशुपालन विभाग ने बाढ़ के दौरान मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जानकारी दी। विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद करने तथा बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखने की सावधानी बताई।

    कोडार डेम में पीएचई विभाग ने सुरक्षित पेयजल और जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से बाढ़ की स्थिति में तत्काल ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर जाने, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता देने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू, उप पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, एसडीएम अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर तेजपाल सिंह ध्रुव, तहसीलदार जुगल किशोर पटेल सहित पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, पशुपालन, पीएचई, खाद्य, समाज कल्याण, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

    मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन ने बाढ़ जैसी आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी रेस्क्यू की तैयारियों को परखा। साथ ही ग्रामीणों और आम नागरिकों को भी आपदा के समय सतर्क रहने और सुरक्षित बचाव उपाय अपनाने का संदेश दिया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने खोला मोर्चा, काम बंद-कलम बंद आंदोलन।

    18/08/2026

    महासमुंद: खाद्य विभाग टीम का वैद्य फूड पर आधी रात छापा, 200 किलो पनीर जब्त।

    18/08/2026

    महासमुंद: मिनी स्टेडियम महासमुंद में लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दी सलामी।

    15/08/2026

    महासमुंद: विभाजन की विभीषिका पर छायाचित्र प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन।

    15/08/2026

    महासमुंद: तिरंगा दौड़ का उत्साह, 900 से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाई दौड़।

    15/08/2026

    महासमुंद: झलप में जिला आबकारी टीम पर हमला कर फरार पांच आरोपी गिरफ्तार।

    14/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने खोला मोर्चा, काम बंद-कलम बंद आंदोलन।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: खाद्य विभाग टीम का वैद्य फूड पर आधी रात छापा, 200 किलो पनीर जब्त।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मिनी स्टेडियम महासमुंद में लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दी सलामी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: पीएम श्री विद्यालय पिथौरा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान।

    18/08/2026

    बसना: जमड़ी में रथ यात्रा महोत्सव के बीच सीसी रोड का भूमिपूजन, बसना तहसील मार्ग की भी उठी मांग।

    18/08/2026

    बसना: दिव्यांग सहायता शिविर में जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण और ट्राइसाइकिल।

    21/08/2026

    महासमुंद: कोडार डेम में बाढ़ आपदा से निपटने का अभ्यास, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू का प्रदर्शन।

    21/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.