बसना। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के सांकरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन साहू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
मधुसूदन साहू के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का स्वागत समारोह, संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दे उठाने का लिया संकल्प।
बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि चरणदास महंत का सांकरा आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है तथा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उनके अनुसार कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनता के बीच सक्रिय रहने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हेमंत कौशिक, चंद्रमणी सिदार, दूरपत व्यास, अंकित छाबड़ा, चम्पकलाल चौहान, उमाकांत प्रधान, दिलीप प्रधान, रिकाश प्रधान, चूड़ामणि बेहरा, प्रशांत पंडा, राहुल जांगड़े, दीपक अनंत, लाला निराला, पुष्पराज, देवेश कश्यप, लेकरू नंद, सतपत सिदार, अंकुर बरिहा, हितेश विशाल, प्रथावन बरिहा, गोपाल प्रधान, विनायक जाल, कीर्तन भोई, पुष्पराज नेताम, जयलाल बारिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


