बसना(जीतयादव)। बसना थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तोषगांव के दानी तालाब के पास एक व्यक्ति महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
तोषगांव में घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध महुआ शराब पर की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत भेजा जेल।
सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी करीब 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी उत्तरा रात्रे (59 वर्ष), निवासी डिपापारा तोषगांव, के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 165 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 33 हजार रुपये है, जब्त की जा चुकी है।पुलिस ने “संवाद” हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास हो रही संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9479229939 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



