पिथौरा(जीतयादव)।पिथौरा में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना पिथौरा पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की।
पिथौरा सब्जी मार्केट में अवैध सट्टा कारोबार पर छापा, आरोपी गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिथौरा सब्जी मार्केट में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाकर अवैध कमाई कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी सुनील बंसल (40 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 15, पिथौरा को मौके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा से संबंधित मोबाइल स्क्रीनशॉट, एक मोबाइल फोन और नकदी रकम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।



