Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: 4 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त।

    17/03/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 115 लीटर शराब जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार।

    17/03/2026

    रायपुर: विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ।

    17/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: टोल पर 2 ट्रकों की जांच में करोड़ों के अवैध स्पंज आयरन कारोबार का खुलासा।
    बसना

    बसना: टोल पर 2 ट्रकों की जांच में करोड़ों के अवैध स्पंज आयरन कारोबार का खुलासा।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    टोल truck
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।टोल नाके पर दो ट्रकों की जांच के दौरान पुलिस ने करोड़ों रुपये के अवैध स्पंज आयरन कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि फर्जी बिल और सेल कंपनियों के माध्यम से स्पंज आयरन की चोरी कर उसे विभिन्न कंपनियों में खपाया जा रहा था। मामले में अब तक 106 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रेड और लेन-देन संदेह के घेरे में आ गए हैं।

    टोल पर दो ट्रकों की जांच में 106 करोड़ के अवैध स्पंज आयरन कारोबार का खुलासा, फर्जी बिल रैकेट का भंडाफोड़।

    पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4585 और सीजी 07 एवी 5290 के माध्यम से अवैध रूप से स्पंज आयरन का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रकों को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक सोनूलाल मोंगरे और रामेश्वर मानिकपुरी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद माल को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया गया।

    टोल पर जांच में सामने आया कि आरोपी रंजीत सिंह (45 वर्ष) निवासी लोहराचट्टी, थाना सोहेला जिला बरगढ़ (ओडिशा) द्वारा विभिन्न ट्रकों के माध्यम से चोरी किए गए स्पंज आयरन का अवैध भंडारण कर फर्जी बिलों के सहारे परिवहन कराया जाता था। पुलिस ने इस मामले में सोनूलाल मोंगरे, रामेश्वर मानिकपुरी और रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर थाना बसना में अपराध क्रमांक 84/26 के तहत मामला दर्ज किया।

    जांच के दौरान यह भी पता चला कि रायगढ़ की एक इस्पात कंपनी के संचालक तारक घोष और उनके सहयोगियों द्वारा फर्जी बिल उपलब्ध कराए जाते थे। पुलिस ने रायगढ़ के गढ़उमरिया, पुसौर स्थित इस्पात फर्म में जांच के बाद तारक घोष (56 वर्ष) को 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मासिक वेतन पर काम करने वाले तीन मजदूरों के नाम पर सेल कंपनियां बनाकर फर्जी इनवॉइसिंग की जाती थी और चोरी किए गए स्पंज आयरन को बिचौलियों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में खपाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में करोड़ों रुपये के हवाला लेन-देन के भी संकेत मिले हैं।

    पुलिस के अनुसार टोल पर मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है और इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अन्य कंपनियों व नए आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: 4 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त।

    17/03/2026

    बसना: कर्मा माता जयंती समारोह में उमड़ी भीड़, कथा में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान।

    17/03/2026

    पिरदा: शिशु मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन।

    17/03/2026

    बसना: कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न।

    17/03/2026

    बसना: बेरला में झेरिया यादव समाज का युवक-युवती परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित।

    16/03/2026

    बसना: नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यटन विकास का दिया भरोसा।

    16/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: 4 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: कर्मा माता जयंती समारोह में उमड़ी भीड़, कथा में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    पिरदा: शिशु मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: 4 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त।

    17/03/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 115 लीटर शराब जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार।

    17/03/2026

    रायपुर: विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ।

    17/03/2026

    रायपुर: महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखा विधानसभा सत्र, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात।

    17/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.