महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद जिले में जिला एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक की 29वीं कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस बार थाना बागबाहरा क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओड़िशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स(ANTF) व बागबाहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3.79 लाख की संपत्ति जब्त।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नीले रंग की एक्सेस स्कूटी क्रमांक MP-20-XB-0490 को रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 5.265 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत ₹2,63,250 बताई गई है।
जप्त सामग्री (कुल कीमत – ₹3,79,150)
5.265 किलो गांजा – ₹2,63,250
एक्सेस स्कूटी – ₹90,000
04 मोबाइल फोन – ₹20,500
नगद राशि – ₹5,400
गिरफ्तार आरोपी (तीनों मध्यप्रदेश के निवासी):
1. अनिश डागौर (26 वर्ष)
निवासी – महाऋषि अरविंद वार्ड, थाना बेलबाग, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश)
2. निहाल (28 वर्ष)
निवासी – महाऋषि अरविंद वार्ड, थाना बेलबाग, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश)
3. हिमांशु बेन (24 वर्ष)
निवासी – महाऋषि अरविंद वार्ड, थाना बेलबाग, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश)
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
2026 में अब तक की बड़ी उपलब्धि
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स(ANTF) की लगातार कार्रवाई के चलते वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक जिले में कुल 2152.981 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10 करोड़ 73 लाख 87 हजार 358 रुपये है। इस दौरान कुल 74 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 58 आरोपी अन्य राज्यों के बताए गए हैं।
पुलिस का बयान
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स(ANTF) द्वारा गांजा तस्करी के खिलाफ सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। जिले में आगे भी लगातार चेकिंग और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






