Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    30/09/2026

    बलौदाबाजार: ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹21 हजार का सामान बरामद।

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: 77वां गणतंत्र दिवस शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
    बसना

    बसना: 77वां गणतंत्र दिवस शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/01/2026Updated:26/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गणतंत्र Bargaon
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शाला प्रांगण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पालकगण, विद्यार्थी एवं शाला स्टाफ उपस्थित रहे और सभी ने इस ऐतिहासिक दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया।

    गणतंत्र Bargaon 2
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाट्य प्रस्तुति ने बढ़ाया समारोह का गौरव।

    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं देश के वीर शहीदों के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधान पाठक महेश देवांगन द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मंगलदास भोई द्वारा किया गया।

    Swachchh

    स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष के डिग्री लाल साहू ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संचार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि वे भविष्य में देश के सच्चे नागरिक बन सकें।

    112

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि दी। विशेष रूप से “स्वतंत्रता संग्राम के नायकों” पर आधारित लघु नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा।

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती योगेश्वरी गणेश साव, सुरेश प्रधान, पूर्व हेडमास्टर (सेवानिवृत्त) भरत लाल साहू, पंचायत सचिव आत्माराम साव, जीत यादव(पत्रकार),अरुण साहू, भूपेंद्र भोई, मनोहर भोई सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी उपस्थितजनों को तिरंगे झंडे, मिठाई एवं अल्पाहार वितरित किया गया। साथ ही विद्यालय विकास एवं बच्चों की शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए गए।

    साइबर अपराध portal

    विद्यालय परिवार, सहायक शिक्षक श्रीमती गायत्री सामल एवं बड़ी संख्या में उपस्थित पालक माताओं और बच्चों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सीमित संसाधनों में भी यदि इच्छाशक्ति और एकता हो, तो कोई भी आयोजन यादगार बन सकता है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    30/09/2026

    बसना: पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: बड़े टेमरी में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न।

    29/09/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में चतुर्थ आचार्य विकास वर्ग संपन्न।

    28/09/2026

    रायपुर: शिक्षक प्रेमचन्द साव राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित, नवाचारी शिक्षण के लिए मिली पहचान।

    28/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    30/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.