महासमुंद(जीतयादव)।सनसनीखेज हत्या के मामले में महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
![]()
हत्या सितली नाला के पास शराब दुकान के सामने हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महासमुंद के अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 19 जनवरी 2026 को प्रार्थी रोहित साहू पिता धनेश साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम शेर, महासमुंद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने भाई जितेन्द्र साहू के साथ काम से लौटते समय सितली नाला के पास देशी शराब दुकान के सामने कुछ देर के लिए रुके थे।

हत्या के दौरान जितेन्द्र साहू को कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू, दिलीप बघेल उर्फ भैरा और अरुण उर्फ छोटू कुम्हार ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू ने चाकू जैसे धारदार हथियार से जितेन्द्र साहू की बाईं जांघ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर वार किए, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना के बाद रोहित साहू अपने भाई को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना महासमुंद स्टाफ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिरों की मदद से 30 मिनट के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के गिरफ्तार आरोपी हैं—
अरुण उर्फ छोटू कुम्हार पिता गिरधारी केसरवानी (22 वर्ष)
दिलीप बघेल उर्फ भैरा पिता चंद्रशेखर बघेल (40 वर्ष)
दोनों निवासी वार्ड नंबर 25, स्वीपर कॉलोनी, महासमुंद हैं। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है तथा सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।महासमुंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।



