बसना।राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली के तत्वावधान में ग्राम बेंदारी में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के माध्यम से सेवा और संस्कार का संदेश,छात्रों एवं ग्रामीणों की रही सराहनीय सहभागिता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय लहरे रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को समाज से जोड़ने का कार्य करते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन प्राचार्य प्रेमानन्द भोई द्वारा किया गया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण कुमार नायक का विशेष योगदान रहा। उन्होंने आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

आयोजन के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ संपन्न हुईं, जिनकी ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिलने पर आयोजकों ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम ने ग्राम बेंदारी में सकारात्मक संदेश देते हुए एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की।



