बसना। ग्राम छोटेपटनी में आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से हर साल की तरह इस वर्ष भी पाँच दिवसीय बोलबम महालक्ष्मी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आसपास के कई गाँवों से श्रद्धालुओं ने पहुँचकर देवी माँ के दर्शन किए और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।पाँच दिनों तक भक्ति, संस्कृति और उत्साह का माहौल रहा। पूरे गाँव में पाँच दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक एकता की अनोखी झलक देखने को मिली।

महोत्सव की शुरुआत माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना से हुई। इसके बाद प्रतिदिन—
विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना,
आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम,
लोकनृत्य,
सामूहिक भजन—कीर्तन,
तथा देवी के समक्ष सामूहिक प्रार्थनाएँ
आयोजित की जाती रहीं।
यह महालक्ष्मी पूजा न केवल धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि गाँव में उत्साह, सौहार्द और सामुदायिक सहयोग की मिसाल भी पेश करता है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने विशेष अतिथि के रूप में की शिरकत
महालक्ष्मी पूजा के प्रमुख आकर्षण के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्रामवासियों, समिति सदस्यों, युवाओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक रीति से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा—“छोटेपटनी का महालक्ष्मी पूजा केवल एक पूजा नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, परंपरा और आपसी सहयोग का प्रतीक है। यहाँ की ऊर्जा, आस्था और एकता हमेशा प्रेरित करती है। मैं ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव सहयोग करता रहूंगा।”उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ग्रामवासियों की सहभागिता की प्रशंसा की।
ग्रामवासियों की सराहनीय सहभागिता
महालक्ष्मी पूजा में गाँव के युवाओं, महिलाओं, समिति सदस्यों और बुजुर्गों ने मिलकर शानदार व्यवस्था की। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, प्रकाश व्यवस्था, मंच कार्यक्रम और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की गई थी।





