सरायपाली (जीत यादव)। रूड़ा, सरायपाली स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाले 13 दिसंबर, शनिवार के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बसना–सरायपाली फुलझर राज झेरिया यादव समाज के पदाधिकारी आज माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव से मिले और उन्हें औपचारिक आमंत्रण सौंपा।आमंत्रण देते समय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जगतराम यादव, बसना तहसील अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव सहित समाज के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आमंत्रण स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा—
“फुलझर राज झेरिया यादव समाज की एकता और प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

उन्होंने आगे कहा—
“जब समाज एक स्वर में खड़ा होता है, तब हर प्रयास सफल होता है और उससे नई प्रेरणा मिलती है।”भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोगों द्वारा भी बड़ी सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।




