बसना (जीत यादव)।सरायपाली क्षेत्र में शहीदों के सम्मान और हरित पर्यावरण को समर्पित छत्तीसगढ़ का पहला ‘सिंदूर पार्क’ तेजी से विकसित हो रहा है। यह पार्क सरायपाली के दुर्गापाली में स्थित है और स्थानीय लोगों के लिए श्रद्धा, प्रेरणा एवं प्रकृति संरक्षण का एक विशेष केंद्र बन गया है।विधायक पुरंदर मिश्रा हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पार्क में लगाए गए पौधों और विकसित हो रहे वृक्षों की जानकारी देने के लिए ले गए थे। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत तैयार किए गए इस पार्क में 501 से अधिक सिंदूर और अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से कई अब घने वृक्ष का रूप ले रहे हैं। यह स्थल भारत–पाक युद्ध के शहीदों की अमर वीरता और बलिदान को समर्पित है।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा—
“दुर्गापाली सिंदूर पार्क शहीदों की गाथा और देशभक्ति की जीवंत स्मृति है। आने वाली पीढ़ियाँ यहाँ से साहस, त्याग और राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा लेंगी।”

कार्यक्रम के दौरान पहलगाम के शहीद दिनेश मिरानी की पत्नी नेहा अग्रवाल और उनके सुपुत्र शौर्य का मंच पर सम्मान किया गया। इस भावनात्मक क्षण ने पूरे कार्यक्रम को संवेदनशील वातावरण से भर दिया।इसके बाद रायपुर स्थित स्टेट हैंगर में विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को वही सिंदूर फल भेंट किया, जिसका पौधा पुलवामा के शहीदों की स्मृति में दुर्गापाली पार्क में रोपा गया था। इस दौरान उप–मुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।



