झेरिया यादव समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से की मुलाकात
बसना (जीत यादव)। फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना–सरायपाली के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। समाजजनों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया और समाज के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
प्रतिनिधियों ने बताया कि छुईपाली में प्रस्तावित श्री राधा कृष्ण मंदिर के भूमि-पूजन तथा समाज के भव्य महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस मौके पर उन्होंने मंत्रीजी से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।
मंत्री बनेंगे मुख्य अतिथि, समाज में उत्साह
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज की पहल को सराहते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। उनके इस आश्वासन से समाज में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।
प्रतिनिधि मंडल में ये रहे शामिल
मुलाकात के दौरान समाज की ओर से—
जगतराम यादव, अध्यक्ष फुलझर राज
नरेन्द्र यादव, बसना तहसील अध्यक्ष
जगतराम यादव, तहसील सचिव
कुजराम यादव, तहसील सचिव
रथ लाल यादव, केंद्रीय सचिव
ठंडाराम यादव
रंजीत यादव
यदूमणी यादव
घसीया यादव
सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।





