Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: खाद की कालाबाजारी पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला, किसानों के हित में आंदोलन की चेतावनी।

    29/06/2026

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ में 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन, दसमोती राठिया बनीं अध्यक्ष।

    29/06/2026

    सरायपाली: केजुवां में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न।

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बरगांव स्कूल में FLN मेला आयोजित बच्चों के स्व-संचालित स्टॉल बने मुख्य आकर्षण
    महासमुंद

    बरगांव स्कूल में FLN मेला आयोजित बच्चों के स्व-संचालित स्टॉल बने मुख्य आकर्षण

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/11/2025Updated:15/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Bargaon school one
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना (जीत यादव)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान  FLN (Foundational Literacy and Numeracy)को मजबूत करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में बुधवार को एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण रहा—बच्चों द्वारा स्वयं संचालित स्टॉल, जहाँ उन्होंने खेल, गतिविधियां और प्रयोगों के माध्यम से अपनी सीख को अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया।

    FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेले का आयोजन डीईओ विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, बीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर और समग्र शिक्षा के एससी अनिल सिंह सावे के निर्देश पर किया गया। कक्षा पहली से तीसरी तक के सभी बच्चों ने “करके देखबो, सीखके रहीबो” की भावना के साथ गतिविधियों में हिस्सा लिया।

    Bargaon two

    विषय सूची

    Toggle
    • खेलों से लेकर गणितीय प्रयोग तक—बच्चों ने दिखाई समझ
    • ‘बुनियादी साक्षरता जीवनभर की नींव’ — प्रधान पाठक
    • जादू की पोटली से लेकर जोड़ मशीन तक—कई थीम वाले स्टॉल
    • बाल दिवस पर बच्चों को मिला मिष्ठान, ली गई सेल्फियाँ

    खेलों से लेकर गणितीय प्रयोग तक—बच्चों ने दिखाई समझ

    मेले में बच्चों ने

    • खेल व पहेलियां

    • भाषा आधारित गतिविधियां

    • कविता और कहानी प्रस्तुति

    • गणितीय प्रयोग

    • संतुलन व मानसिक कौशल गतिविधियां

    के माध्यम से अपनी सीख और समझ का प्रदर्शन किया।

    बच्चों ने वर्ण पहेली, शब्द निर्माण, पर्ची उठाकर कहानी/कविता सुनाना, जोड़ मशीन, संख्या पहचान, आकृतियों की पहचान, FLN(Foundational Literacy and Numeracy) किट जैसी गतिविधियों के जरिए सीखने का स्तर प्रदर्शित किया।

    Bargaon three

    ‘बुनियादी साक्षरता जीवनभर की नींव’ — प्रधान पाठक

    प्रधान पाठक महेश देवांगन ने कहा,

    “FLN (Foundational Literacy and Numeracy) बच्चों की शिक्षा की बुनियाद है। पढ़ना, लिखना और संख्या ज्ञान आने से बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की गति बढ़ती है।”

    शिक्षिका गायत्री सामल ने बताया कि मेले जैसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और समझ दोनों बढ़ाते हैं। शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने का अवसर मिलता है।

    जादू की पोटली से लेकर जोड़ मशीन तक—कई थीम वाले स्टॉल

    मेले में बच्चों ने अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनमें शामिल थे—

    • जादू की पोटली (मौखिक विकास)

    • मेरा रिंग मेरा वर्ण (वर्ण पहचान)

    • ऊँगली फिराओ—शब्द बनाओ (शब्द निर्माण)

    • पर्ची उठाओ—करके बताओ (भाषिक गतिविधि)

    • जोड़ मशीन स्टॉल

    • आकृतियों की पहचान स्टॉल

    मेले में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और अभिभावकों ने भी उनकी सीख और रचनात्मकता की सराहना की।

    बाल दिवस पर बच्चों को मिला मिष्ठान, ली गई सेल्फियाँ

    एफएलएन मेले के साथ बाल दिवस भी मनाया गया। बच्चों को भोजन और मिष्ठान वितरित किया गया। अभिभावक और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ सेल्फी भी लीं।

    कार्यक्रम में महेश देवांगन, गायत्री सामल, जीत यादव, भूपेंद्र भोई, डिग्रीलाल साहू, सबया भोई, मीना भोई, सुभनी भोई, आशा प्रधान, ऊषा रावल, द्रोपदी भोई, मंगल मोती यादव सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

    Pritam singh jagat

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: साइबर ठगी के सात आरोपियों को 3-3 साल की सजा, अदालत का बड़ा फैसला।

    29/06/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: साइबर ठगी के सात आरोपियों को 3-3 साल की सजा, अदालत का बड़ा फैसला।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    पिथौरा: Gas सिलेंडर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

    02/06/2026

    झलप: “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस की बैठक, पंचायत व बूथ कमेटियों का गठन।

    21/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.