Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में FLN मेला का आयोजन बच्चों के स्टॉल रहे आकर्षण
    महासमुंद

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में FLN मेला का आयोजन बच्चों के स्टॉल रहे आकर्षण

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/11/2025Updated:25/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Arekel one
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में FLN मेला का आयोजन, बच्चों के स्टॉल रहे आकर्षण

    बसना । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य आकर्षण FLN कार, बच्चों द्वारा संचालित स्टॉल और ‘एक स्टॉल – एक अवधारणा’ मॉडल रहा।

    Arekel four

    यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर और बीआरसी समग्र शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह साव के निर्देशन में FLN मेला संपन्न हुआ।

    FLN मेले में कक्षा तीसरी तक के सभी छात्र-छात्राओं ने “करके देखबो, सीखके रहीबो” की भावना से प्रेरित होकर खेल, पहेलियां, भाषा आधारित गतिविधियां, संतुलन क्रियाएं, गणितीय संक्रियाएं, पठन-पाठन, गीत, कविता और कहानी जैसे विभिन्न आयामों के माध्यम से अपनी सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

    Arekel five

    बच्चों ने FLN किट, पॉकेट कार्ड, जोड़ मशीन, वर्ण-पहेली, चित्रों से शब्द निर्माण, स्वर-व्यंजन खेल, मापन तुलना तथा वस्तुओं के माध्यम से गणना जैसे उपकरणों का उपयोग कर भाषा और गणितीय गतिविधियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।

    FLN मेले में ‘एक स्टॉल – एक अवधारणा’ को विशेष रूप से लागू किया गया। बच्चों द्वारा संचालित प्रमुख स्टॉलों में— वर्ण पहचान हेतु ‘मेरा रिंग मेरा वर्ण’, शब्द निर्माण के लिए ‘ऊंगली फिराओ – शब्द बनाओ’, मौखिक भाषा विकास के लिए ‘पर्ची उठाओ – करके बताओ’, जोड़ मशीन स्टॉल, आकृति पहचान स्टॉल और मौखिक विकास हेतु ‘जादू की पोटली’ शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, भाषा, गणितीय और बौद्धिक विकास का अवलोकन किया गया।

    Arekel six

    प्रधान पाठक हीराधर साव ने कहा कि बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान सभी प्रकार की सीखने की नींव है, और FLN गतिविधियाँ बच्चों की मजबूत शैक्षणिक आधारशिला तैयार करती हैं।
    शिक्षक रत्ना कर ने बताया कि इस तरह का मेला बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय अवधारणाओं की समझ को गहरा करता है।

    Arekel three

    FLN मेला प्रभारी शिक्षिका आसमा परविन खान और सरिता सिदार ने कहा कि यह मेला शिक्षण विधियों को प्रभावी बनाने और अनुभव साझा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।
    विकास खंड विज्ञान सह-संयोजक प्रेमचंद साव ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक कौशल और ‘करके सीखने’ की प्रक्रिया को मजबूत करते हैं।

    Arekel ten

    FLN मेले में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को खीर, पूरी, चावल, सब्जी और मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही एफएलएन कार और सूरजमुखी फूल सेल्फी प्वाइंट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जहाँ बच्चों, पालकों और शिक्षकों ने फोटो ली।

    Arekel eight

    इस अवसर पर कई पालक— मंदाकिनी देवांगन, राजकुमारी चौहान, अनिता मन्नाडे, मीना बारिक, जगमोती साव, समीम बानो और बृजमोती चौहान उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान पाठक हीराधर साव, रत्ना कर, प्रेमचंद साव, राजकुमार निषाद, आसमा परविन खान, सरिता सिदार, रेखा पांडेय, सफाई कर्मचारी उत्तम भोई और रसोइया स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Arekel nine

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.