बसना। ग्राम सरायपाली (बरोली) में मां महालक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर इस वर्ष भव्य तीन दिवसीय कीर्तन धारा कार्यक्रम का आयोजन किया । आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम 12 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, कीर्तन धारा और भंडारा मुख्य आकर्षण होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 12 नवंबर बुधवार को कलश एवं मूर्ति स्थापना के साथ होगी। इसी दिन रात्रि में भागवत का आयोजन किया जाएगा।
13 नवंबर गुरुवार को कीर्तन धारा बैठकी मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें आसपास के कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
14 नवंबर शुक्रवार को विसर्जन एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित प्रमुख कलाकारों में—
सुरेन्द्री जाल (तामीमुडा), सुनीता पटेल (भाटीगांव), डोलामणि महाराणा (तिकपाली), चंदन महाकुर (नागपाली) और विष्णात्री पांडे (नागपाली) शामिल हैं।
आयोजन एकता लक्ष्मी समिति, स्कूल पारा एवं समस्त ग्रामवासी सरायपाली द्वारा किया जा रहा है।
विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने आयोजकों एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक उत्सव का लाभ प्राप्त करें।




