बसना(जीत यादव )। आज बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) (Special Intensive Revision ) प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक ग्राम धानापाली, कोदोपाली एवं बाराडोली में B.L.A.-2 साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नरेंद्र यादव ने कहा कि S.I.R. का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि हर पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कहा — “हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है।”
उन्होंने आगे बताया कि भाजपा कार्यकर्ता और B.L.A.-2 साथी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ मिलकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने (S.I.R.)पहल की प्रशंसा करते हुए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। यह जनजागरण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में बसना भाजपा मंडल का एक सराहनीय प्रयास बताया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सोसायटी अध्यक्ष खिरसागर साव, शक्ति केन्द्र संयोजक वेदप्रकाश पटेल, बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार पटेल, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र निर्मलकर, BLA-2 सत्यप्रकाश साव, नरेश चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।



