बसना(जीत यादव )। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर (संकुल केंद्र जमदरहा) में प्रधान पाठक गफ्फार खान का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला परिवार, विद्यार्थी, ग्रामवासी और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में किया गया। जैसे ही प्रधान पाठक विद्यालय पहुंचे, विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी। गफ्फार खान ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए सदैव मेहनत और अनुशासन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत “नेवता भोज” का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जलेबी, अमरूद, चॉकलेट, मिक्चर, बिस्किट और मूंगफली वितरित की गई, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे ने कहा — “प्रधान पाठक गफ्फार खान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नेवता भोज जैसे आयोजन सामाजिक सहभागिता और शैक्षणिक उत्साह को बढ़ावा देते हैं।”
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरू लाल ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में विद्यालय आने की खुशी और लगाव बढ़ता है।”
ग्राम पंचायत बंडबरी की सरपंच नोनी बाई ने भी नेवता भोज की सराहना करते हुए कहा — “यह बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है।”

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य खेमकुमारी, कांतिबाई, पिरीतबाई, किरण, इतवारिन, ओमप्रकाश, इंदु, रामेश्वरी, महेतरीन, बुधियारीन, भगवती सहित आंगनबाड़ी सहायिका गायत्री उपस्थित रहीं।
इस आयोजन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, एवं संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।




