बसना के कुदारीबाहरा खंड में हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज — 21 दिसंबर को कपसाखूंटा में होगा आयोजन
बसना। बसना प्रखंड के कुदारीबाहरा खंड में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बरोली गांव में बैठक आयोजित की गई। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
बसना प्रखंड के सभी 17 करो में हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। बैठक में बसना प्रखंड हिंदू सम्मेलन संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता, तथा बसना प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश डडसेना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुदारीबाहरा खंड में कुल 12 गांव — कुदारीबाहरा, केरामुंडा, कुरचुड़ी, कपसाखूंटा, केहरपुर, गणेशपुर, इंदरपुर, जेवरा, अमापाली, हाड़ापथरा, बरोली और मेदिनीपुर शामिल हैं। इस खंड का मुख्य कार्यक्रम कपसाखूंटा गांव में 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए खंड टोली का गठन किया गया। इसमें निम्न पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया —
संयोजक: केशव साव
कार्यक्रम प्रमुख: लोकेन्द्र प्रधान
व्यवस्था प्रमुख: देवानंद साव
प्रचार-प्रसार प्रमुख: दिलीप साव
कोषाध्यक्ष: सुंदरमणी साव
सह संयोजक: अलेख यादव
सह कार्यक्रम प्रमुख: प्रह्लाद साव
सह प्रचार-प्रसार प्रमुख: नरेश साव
सह कोषाध्यक्ष: मोतीलाल (केहरपुर)
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर तैयारी करने का संकल्प लिया है।



