शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में मनाया जाएगा FLN मेला, बच्चों में सीखने की उत्सुकता बढ़ाने का प्रयास
बसना। शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में FLN मेला (Foundational Literacy and Numeracy Mela) का आयोजन आगामी 14 नवंबर 2025 (बाल दिवस) को किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य बच्चों को स्वयं से सीखने वाली गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को रोचक और आनंददायक बनाना है।
स्वयं सीखेंगे, स्वयं सिखाएंगे बच्चे
मेले में कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों के लिए हिन्दी, गणित और अंग्रेजी विषयों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विशेष बात यह रहेगी कि ये स्टॉल बच्चों द्वारा स्वयं संचालित किए जाएंगे, जिससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
विविध शैक्षणिक गतिविधियाँ होंगी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में “जादू की पोटली”, “वर्ण पहचान”, “शब्द निर्माण”, “पर्ची उठाओ-पढ़कर दिखाओ”, “पढ़ाई की समझ”, “आकृतियों की समझ”, “गिनती और माप”, “समान हरिये-पैसा दो”, “अपना जोड़ बनाओ”, “डाइस गेम” और “बॉडी पार्ट्स के नाम” जैसी कई सीख आधारित खेल-गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
अधिकारियों की उपस्थिति में होगा आयोजन
इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बद्री विशाल जोल्हे
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लोकेश्वर सिंह कंवर तथा
विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री अनिल सिंह साव की उपस्थिति रहेगी।
अभियान का संदेश है —
“अब हमारा एक ही लक्ष्य — बच्चे होंगे FLN(Foundational Literacy and Numeracy Mela) में दक्ष।”
NIPUN भारत अभियान के तहत पहल
यह आयोजन NIPUN भारत मिशन (National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा और गणितीय दक्षता विकसित करना है।




