रायपुर में 12 नवंबर को रोजगार मेला: 180 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 नवंबर 2025 को एकदिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, रायपुर में होगा।
इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा।
इन कंपनियों में होंगे साक्षात्कार और भर्ती
स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्रा. लि., रायपुर
पद का नाम: कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव
पदों की संख्या: 150
योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास या स्नातक
आयु सीमा: 18 वर्ष से अधिक
वेतनमान: ₹12,500 – ₹14,000 प्रतिमाह
स्थान: रायपुर
जी.के. ऑटो व्हीकल्स प्रा. लि., रायपुर
पद का नाम: सेल्स कंसल्टेंट
पदों की संख्या: 30
योग्यता: 12वीं पास या स्नातक
आयु सीमा: 20 वर्ष से अधिक
वेतनमान: ₹12,000 – ₹15,000 प्रतिमाह
स्थान: रायपुर
दस्तावेज और पात्रता
इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है:
मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र
रोजगार पंजीयन कार्ड
आधार कार्ड की छायाप्रति
पासपोर्ट साइज फोटो
अद्यतन बायोडाटा
कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार स्थल पर ही चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निशुल्क (Free of Cost) है।


