Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»कॉलेजों की तैयारियों में लापरवाही पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने दी सशर्त मान्यता की चेतावनी
    महासमुंद

    कॉलेजों की तैयारियों में लापरवाही पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने दी सशर्त मान्यता की चेतावनी

    Ashok NishadBy Ashok Nishad08/11/2025Updated:08/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Raipur collage image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की निरीक्षण समिति ने 22 कॉलेजों का निरीक्षण पूरा कर लिया है, जिन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में नवीन पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मांगी थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में अधिकांश कॉलेजों में पुस्तकों की कमी, अधूरी लाइब्रेरी, लैब और शिक्षकों की अनुपलब्धता जैसी गंभीर कमियां दर्ज की गई हैं।

    विषय सूची

    Toggle
    • मान्यता पर मिलेगी सशर्त अनुमति
    • प्रमुख कमियां और सिफारिशें
    • छात्रों की पढ़ाई पर असर
    • निरीक्षण और अनुमति की समयरेखा
    • अगले सत्र में नए पाठ्यक्रम

    मान्यता पर मिलेगी सशर्त अनुमति

    विश्वविद्यालय अब इन कॉलेजों को कमियां दूर करने की शर्त पर पाठ्यक्रम की मान्यता देने की तैयारी में है। यह रिपोर्ट पहले विद्या परिषद की बैठक में प्रस्तुत की गई थी, और अब इसे कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। कार्यपरिषद से प्रस्ताव पारित होने के बाद ही कॉलेजों को अंतिम मान्यता प्रदान की जाएगी।

    प्रमुख कमियां और सिफारिशें

    • रायगढ़ गर्ल्स कॉलेज, गुरुकुल महिला महाविद्यालय और महंत कॉलेज में छात्रों के लिए पर्याप्त किताबें उपलब्ध नहीं हैं।

    • गुरुकुल महिला महाविद्यालय में लैब की व्यवस्था अधूरी पाई गई।

    • महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दो नए शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी बताई गई है।

    • शिक्षा स्नातक महाविद्यालय, मांढर में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों स्टाफ की कमी है।

    • शासकीय महाविद्यालय, माना कैंप में फर्नीचर और कंप्यूटर लैब स्थापित करने की सिफारिश की गई है।

    • नवीन गर्ल्स कॉलेज, अमलीडीह में कंप्यूटर साइंस लैब और सॉफ्टवेयर अपडेट की आवश्यकता बताई गई।

    छात्रों की पढ़ाई पर असर

    विवेकानंद कॉलेज और शहीद भगतसिंह पटेल कॉलेज में किताबें और लैब उपकरणों की भारी कमी दर्ज की गई है। कई संस्थानों में पुस्तकालय के लिए अलग कक्ष तक नहीं हैं, जिससे छात्रों को अध्ययन में कठिनाइयां हो रही हैं।

    निरीक्षण और अनुमति की समयरेखा

    नवीन पाठ्यक्रमों के लिए पहला निरीक्षण नवंबर 2024 में किया गया था, जबकि विभागीय अनुमति अगस्त 2025 में जारी हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने अपनी समिति भेजी, जिसने अब रिपोर्ट सौंप दी है।

    कॉलेजडिमांडकमी
    राधाबाई गर्ल्स कॉलेजMSW (20 सीट)2 सहायक प्राध्यापक, 10 सेट पुस्तक
    गुरुकुल महिला महाविद्यालयBSC BIO (10 सीट)उपकरण और केमिकल, लैब नहीं
    महंत कॉलेजMSC CA (10 सीट)किताबें नहीं
    शासकीय महाविद्यालय, माना कैंपBSC, BCOM व BA (3rd ईयर)फर्नीचर और कंप्यूटर लैब नहीं
    विवेकानंद कॉलेज, मौदहापाराBA 1st ईयर (25 न्यू सब्जेक्ट)किताबें नहीं, ग्रंथपाल नहीं
    महाराजा अग्रसेन कॉलेजBBA (30 सीट+)किताबें नहीं, 2 शिक्षक की कमी
    नवीन शासकीय महाविद्यालय अमलीडीह(BA,BSC,BBA,BCOM, (3rd ईयर)30 कंप्यूटर और संबंधित सॉफ्टवेयर नहीं
    शहीद नंदकुमार पटेल शा. महा., बीरगांवBSC (बॉटनी 1st-2nd ईयर)किताबें, केमिकल और लैब नहीं
    शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालयLLB (80 सीट)विधि छात्रों के लिए पृथक कक्षा नहीं
    शिक्षा स्नातक महाविद्यालय मांढरBSC (30 सीट)स्टाफ और उपकरण नहीं

    अगले सत्र में नए पाठ्यक्रम

    22 में से कुछ कॉलेज पूरी तरह से नए पाठ्यक्रम शुरू करना चाहते हैं, जबकि अन्य कॉलेज पहले से संचालित पाठ्यक्रमों की अगली कक्षाओं के लिए मान्यता मांग रहे हैं।

    • जिन कॉलेजों ने नए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है, वे अब सत्र 2026-27 में ही प्रवेश ले सकेंगे।

    • वहीं, जिन कॉलेजों में पहले से कक्षाएं संचालित हैं, वे वर्तमान सत्र से ही मान्यता का लाभ उठा सकेंगे।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण रिपोर्ट में बताई गई सभी कमियों को दूर किए बिना किसी कॉलेज को पूर्ण मान्यता नहीं दी जाएगी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.