बिरकोनी। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांपा में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए पारंपरिक वातावरण में विशेष भोज तैयार किया गया।

भोजन का पकवान आंवला पेड़ के नीचे खुले वातावरण में बनाया गया, जिससे बच्चों को ग्रामीण संस्कृति और सामूहिकता का अनुभव हुआ। न्योता भोज में जलेबी, ब्रेड पकोड़ा, पनीर, दाल, चावल और सब्जी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया। उनके चेहरों पर खुशी और उल्लास झलक रहा था।
कांपा में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष नरसिंग यादव, भोज साहू, किशन प्रजापति, फिरोज खान, संकुल समन्वयक सहदेव ध्रुव, प्रधान पाठक यशवंत कुमार साहू सहित विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

प्रधान पाठक यशवंत कुमार साहू ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, संस्कार और परंपराओं के प्रति लगाव बढ़ता है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।



