महासमुंद। श्रम विभाग द्वारा जिले के संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में विशेष पहल की गई है। श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभिन्न योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण के लिए 4 नवंबर से 17 नवंबर तक मोबाइल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों में श्रमिकों के पंजीयन के साथ-साथ शासकीय योजनाओं की जानकारी, नवीनीकरण प्रक्रिया और पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओं की सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद विकासखंड में
4 नवंबर को ग्राम बोरियाझर,
7 व 12 नवंबर को ग्राम कोसरंगी,
तथा 17 नवंबर को ग्राम झालखम्हरिया में कैंप आयोजित होगा।
इसी प्रकार पिथौरा ब्लॉक में
4 नवंबर को बढ़ाईपाली,
10 को कुम्हारीमुड़ा,
और 13 नवंबर को ग्राम सुखीपाली में मोबाइल कैंप लगेगा।
बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत
6 नवंबर को ग्राम कुसमी,
12 को कलसीदादर,
एवं 14 नवंबर को जुनवानी खुर्द में आयोजन किया जाएगा।
बसना ब्लॉक में
6 नवंबर को ग्राम जमड़ी,
11 को गनेकेरा,
और 14 नवंबर को ग्राम इन्द्रपुर में श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण किया जाएगा।
वहीं सरायपाली ब्लॉक में
7 नवंबर को ग्राम नवरंगपुर,
10 और 13 को पाटसेन्द्री,
तथा 17 नवंबर को ग्राम जलपुर में कैंप का आयोजन होगा।

अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल कैंप में श्रमिकों को शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, निर्माण श्रमिक पंजीयन, मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता, विवाह अनुदान और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने-अपने ग्रामों में आयोजित मोबाइल कैंप में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों के साथ पंजीयन व नवीनीकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।




