महासमुंद।सेवा पखवाड़ा के अवसर पर महासमुंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में इस अवसर पर कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर में पहुंचे सांसद रूप कुमारी चौधरी ने रक्तदाताओं से बातचीत की और रक्तदान को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सराहनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि — “रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, इसलिए सभी लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।”
सेवा पखवाड़ा पर रक्तदान शिविर आयोजन में सक्रिय सहयोग
इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध कार्यकारिणी समिति से
भूपेन्द्र राठौर (उपाध्यक्ष)
संदीप दीवान (सभापति)
पारस चोपड़ा (कोषाध्यक्ष)
सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।




