पिथौरा।शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और मातृशक्ति एवं राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
पिथौरा महाविद्यालय में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता, बजरंग दल जिला संयोजक गीतेश पंडा, मातृशक्ति जिला संयोजिका अनीता चौधरी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका दामिनी पटेल, पिथौरा प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका ममता शीतल मिश्रा तथा दुर्गा वाहिनी पिथौरा प्रखंड संयोजिका कंचन चौधरी शामिल हुईं।

इसके साथ ही डॉ. अभिलाष गौतम पटेल, सविता बर्मन, कुंतला नायक, लक्ष्मी महानंद, ललिता सिदार, सुषमा त्रिपाठी, आशी गुप्ता, सुनीता चौधरी तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो वीरता, सुरक्षा और संगठन के भाव को मजबूत करता है। अंत में सामूहिक प्रार्थना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



