परसवानी की मंजुला साहू ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नेशनल के लिए चयन
बसना।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी मंजुला साहू (पिता–ईश्वर साहू) ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, मुंगेली में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। मंजुला ने एक भी मैच गंवाए बिना कुल 4 अंक अर्जित किए।
इसी विद्यालय से खिलाड़ी प्राची तांडी और इशिका भोई ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। उनके प्रयासों से रायपुर संभाग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मुंगेली में प्रदेश के 5 संभागों से कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से केवल 30 खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
मंजुला साहू की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रशांत निर्मलकर ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में व्याख्याता एवं कोच अखिलेश कुमार कर के नेतृत्व में हर वर्ष छात्र-छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मंजुला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गीता, पूजा, दिव्या, करुणा, कविता, भाव्या, रोशनी साहू, नीतू साहू, मंजु साहू, प्रीती साहू, ममता, रश्मि साहू, अभिलाषा साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



