नहर में मिली लाश का खुलासा, महिला और उसके बेटे ने की थी हत्या
महासमुंद। 11 सितंबर को बेमचा कापा नहर में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।
मृतक की पहचान और जांच
मृतक की पहचान पचेड़ा निवासी पिलेश्वर साहू के रूप में हुई। शव की हालत पहचान छिपाने के इरादे से विकृत कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साइबर सेल की जांच में पता चला कि पिलेश्वर साहू का बेमचा निवासी देवकी बघेल से अवैध संबंध था। मृतक का महिला के घर आना-जाना और घरेलू मामलों में हस्तक्षेप विवाद की वजह बना।
घटना की रात
9 सितंबर की रात मृतक और महिला के बीच विवाद हुआ। इस दौरान महिला देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल ने मिलकर पिलेश्वर को रस्सी से खाट पर बांध दिया।
सुरेश ने चाकू से गला रेत दिया और मृतक के गुप्तांग काट दिए।
देवकी ने पेचकस से आंख पर वार किया।
दोनों ने मृतक का चेहरा पत्थर से कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश की।
इसके बाद शव को घसीटकर घर के पास की नहर में फेंक दिया गया और कपड़े व मोबाइल भी नहर में बहा दिए।
बरामदगी और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से
हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, पेचकस,
घटना के समय पहने खून से सने कपड़े जब्त किए हैं।
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



