महासमुंद शासकीय श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस
विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान जगाने का हुआ प्रयास
महासमुंद। शासकीय श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला महासमुंद में शनिवार को हिंदी दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख उर्मिला मरकाम ने किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। साथ ही विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के संरक्षण और सम्मान की प्रेरणा दी।
शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर लक्ष्मी मानिकपुरी ने बच्चों को हिंदी भाषा में लेखन और पठन में दक्षता लाने के लिए प्रोत्साहित किया, वहीं गीता गोस्वामी ने दैनिक जीवन में शुद्ध हिंदी प्रयोग करने की प्रेरणा दी।
शिक्षक लीनू चंद्राकर ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर सराहा और कहा कि हिंदी को हमें सम्मानपूर्वक बोलचाल की भाषा बनाना चाहिए।
प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए कविता वाचन, कविता लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन किशोर देवांगन ने किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



