रायपुर: अवैध संबंध के शक में उपसरपंच प्रतिनिधि की कुल्हाड़ी से हत्या
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उपसरपंच प्रतिनिधि की हत्या कर दी। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव की है।
उपसरपंच प्रतिनिधि की मौके पर मौत
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हेमलाल मिर्चे के रूप में हुई है। वे पचेड़ा गांव के उपसरपंच प्रतिनिधि थे। घटना रात करीब 9 बजे की है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हेमलाल को मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी से अवैध संबंध का शक बना वजह
हत्या के आरोपी पवन कुमार मराठे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पवन को हेमलाल पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।
गुस्से में किया कुल्हाड़ी से हमला
सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी पवन ने कुल्हाड़ी से हेमलाल के सिर और गले पर वार कर दिया। हमले में हेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की तफ्तीश जारी है।



