शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में शिक्षक दिवस समारोह
भगतदेवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, कविताओं और भावपूर्ण शब्दों से अपने गुरुओं का अभिनंदन कर की।
इस अवसर पर शिक्षिका पद्मावती नाग के बेटे अंश के जन्मदिवस पर विशेष पहल करते हुए विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। स्वादिष्ट व्यंजनों से सजी थालियों में सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि आत्मीयता और स्नेह का भाव भी परोसा गया।
विद्यालय परिवार ने इस उदार पहल के लिए पद्मावती नाग मैडम को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और शिक्षक दिवस को यादगार बना दिया।



