Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

    01/10/2026

    बसना: शिक्षकों की कमी पर NH-53 में चक्काजाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया समर्थन।

    01/10/2026

    बसना: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर चक्काजाम, NH-53 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: अरेकेल विद्यालय नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत से गूंजा, शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा पर विशेष जोर।
    बसना

    बसना: अरेकेल विद्यालय नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत से गूंजा, शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा पर विशेष जोर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad19/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अरेकेल में शाला प्रवेश
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में शाला प्रवेश उत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

    अरेकेल में तिलक, पुष्पवर्षा और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ बच्चों का अभिनंदन, जनप्रतिनिधियों ने पालकों से नियमित अध्ययन सुनिश्चित करने की अपील की।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बसना के सभापति जन्मजय साव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

    ग्राम पंचायत अरेकेल के सरपंच मंजू बृजलाल चौहान ने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने पालकों से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के प्रधान पाठक प्रेमचंद साव ने उपस्थित पालकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, खेलकूद, विज्ञान कॉर्नर, वर्ष 2017 से नियमित प्रकाशित वाल मैगजीन ‘बाल दर्पण’, विज्ञान का पिटारा तथा गतिविधि आधारित शिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उसका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

    शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मोहन सिदार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनके अध्ययन में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिक्षक हीराधर साव, राजकुमार निषाद, रेखा पाण्डेय, प्राथमिक प्रधान पाठक रत्ना कर, सहायक शिक्षक आसमा परविन, सरिता सिदार, रूक्मिणी साव, अभिषेक मन्नाडे, अशोक भोई, उत्तम भोई सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: शिक्षकों की कमी पर NH-53 में चक्काजाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया समर्थन।

    01/10/2026

    बसना: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर चक्काजाम, NH-53 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

    30/09/2026

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    30/09/2026

    बसना: पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    30/09/2026

    बसना: बड़े टेमरी में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न।

    29/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: शिक्षकों की कमी पर NH-53 में चक्काजाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया समर्थन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर चक्काजाम, NH-53 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

    01/10/2026

    बसना: शिक्षकों की कमी पर NH-53 में चक्काजाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया समर्थन।

    01/10/2026

    बसना: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर चक्काजाम, NH-53 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

    30/09/2026

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.