सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला कोड़ाडीपा एवं बहेरापाली में शाला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को सम्मान देने का उद्देश्य रहा।
गांव में शिक्षा को मिला नया उत्साह, शाला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवानंद नायक (बीआरसी) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मांझीलाल यादव (प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला कोड़ाडीपा) ने की। विशिष्ट अतिथियों में संकुल समन्वयक श्री ऋषि कुमार प्रधान, श्री बोधीराम लकड़ा (अध्यक्ष शाला प्रबंध एवं विकास समिति), श्री दुष्यंत पटेल, श्री राजेश पटेल सहित अनेक शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण गिरधारी भोई, शनिराम सिदार, प्रदीप पटेल, रमेश कुमार पैंकरा, फगुलाल सिदार, श्रीमती अंजना भोई, श्रीमती पद्मा पटेल ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
ग्रामीण जनों में कांशीदास, सुखीराम, धनुलाल, हेमकुमार, कार्तिकेश्वर, मनबोधी लकड़ा, कुलमणी, सीताराम, पुष्पा, ललिता, रुकमणी, अंजना यादव, फूल्की बाई, निर्मला पटेल, डिग्रीमोती, लकेश्वरी तांडी, अनिता लकड़ा, रामाधार पटेल, रतन मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में शाला विकास समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री देवानंद नायक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देते रहें।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि गांव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में भी सफल रहा।




