बसना।विकासखंड के संकुल केंद्र जमदरहा में शुक्रवार को प्रधान पाठकों की संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे के निर्देशन, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव के मार्गदर्शन तथा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे के नेतृत्व में किया गया। बैठक में जमदरहा संकुल के सभी संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
सरस्वती पूजा के साथ बैठक का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे ने एजेंडा अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
शैक्षिक और प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा
बैठक में शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं, सर्वेक्षणों और दस्तावेज़ों पर चर्चा की गई। प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे—
डिस्मेंटल योग्य भवन की अद्यतन जानकारी
शाला त्यागी एवं अप्रवेशी सर्वेक्षण 2025
CWSN बच्चों का सत्यापन एवं U-DISE में समय पर एंट्री
APAR ID, विद्यार्थियों का सत्यापन एवं पंजीयन
जाति प्रमाण पत्र से संबंधित गूगल शीट एंट्री
बलवाड़ी एवं आंगनबाड़ी के सह–स्थापन (Co-location)
संकुल की सभी प्राथमिक शालाओं को निपुण भारत लक्ष्य के अनुरूप 100% निपुण करना
PM e-Vidya चैनल के प्रभावी उपयोग पर चर्चा
महापरीक्षा की तैयारी और प्रक्रियाएँ
डीजेंद्र कुर्रे ने सभी संस्था प्रमुखों से वर्ष 2025 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने को कहा।
शिक्षकगणों की उपस्थिति
बैठक में प्रमुख रूप से –
बुधेश्वर साहू, विजय चतुर्वेदी, बसंत साहू, ज्वाला प्रसाद नर्मदा, शंकर सिदार, डोसराम बसंत, गफ्फार खान, प्रहलाद साहू, सुशील चौधरी, जितेंद्र नाग, टेमन साहू, मनोज नायक, प्रदीप साव, ब्रजकिशोर परेश्वर, शिमला चौहान सहित संकुल के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
संकुल केंद्र जमदरहा में आयोजित यह बैठक आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।





