बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में रही। रविवार (12 अप्रैल 2026) को उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों से सीधा संवाद किया।
हरि संकीर्तन महायज्ञ से लेकर वैवाहिक कार्यक्रम तक, मोक्ष कुमार प्रधान की सक्रियता पूरे दिन रहा जनसंपर्क।
सुबह 10 बजे टिकरापारा, बसना में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने क्रमशः ग्राम बिछिया, कुदारीबहारा और नवागांव में आयोजित महायज्ञ कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हर जगह स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके अलावा सामाजिक दायित्व निभाते हुए वे ग्राम आरंगी पहुंचे, जहां बारीक परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और परिवार की खुशहाली की कामना की।

ग्रामीणों का कहना है कि मोक्ष कुमार प्रधान हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों के सुख-दुख में साथ निभाते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित कर रहा है।




