पिथौरा(जीतयादव)।पंड्रीपानी तुकड़ा में आयोजित जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। प्रतियोगिता का यह तीसरा दिन था, जिसमें खेल गतिविधियों के साथ-साथ समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करने का संदेश दिया गया।
जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया गया सम्मान।
आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन के मुकाबलों के बाद खैरखूंटा की टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, वहीं दूसरे दिन के मैच में गोपालपुर की टीम भी सेमीफाइनल तक पहुँचने में सफल रही। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी बीच 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें साल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट किया गया। आयोजकों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया।

इस अवसर पर जय बूढ़ादेव महिला समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी सिदार, उपाध्यक्ष गीता सांड, सचिव उर्मिला पारेश्वर सहित कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ललिता बंजारा, सुपेत सिदार, सुलोचना भोई, तुला बाई सिदार, अहिल्या बंजारा, शिरोबाई, कौशल्या सिदार, पार्वती सिदार, तपस्विनी सांड, सुरूज बाई कश्यप, अमृता कश्यप, रोशनी कश्यप, चंपा भोई, सुजेष्टा बुड़ेक, पवित्रा बुड़ेक और कौशल्या भोई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और खिलाड़ी मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।



