Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: 160.500 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया।

    27/06/2026

    बसना: अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बंसुला और अरेकेल मार्ग पर पुलिस की कार्रवाई।

    27/06/2026

    बसना: सावित्रीपुर मार्ग पर 13 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

    27/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद में भीड़ ने चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला
    महासमुंद

    महासमुंद में भीड़ ने चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/10/2025Updated:28/10/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पतेरापाली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस ने सरपंच पति समेत तीन को हिरासत में लिया

    महासमुंद। जिले के पतेरापाली गांव में शनिवार सुबह भीड़ ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़कर बर्बरता से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान बागबाहरा ब्लॉक के मोहबा गांव निवासी कौशल सहिस (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने युवक पर केबल चोरी कर जलाकर तांबा निकालने का आरोप लगाया था।

    घटना 25 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे की है। गांव के पास रेलवे पटरी किनारे धुआं उठता देख लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो कौशल सहिस वहां केबल जलाता दिखाई दिया। इसके बाद भीड़ ने चोर-चोर का शोर मचाकर उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

    Mahasamund chori case two

    गांववालों ने युवक के हाथ बांध दिए। घायल कौशल बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ का गुस्सा कम नहीं हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, उसे पानी पिलाकर दोबारा पीटा गया। फिर उसे रेलवे पटरी से घसीटते हुए गांव के महावीर चौक तक लाया गया और वहां भी लात-घूंसों की बारिश की गई।

    इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने युवक के परिजनों से फोन पर संपर्क किया और उसे जिंदा छोड़ने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की। लेकिन जब परिजनों ने पैसे देने से इनकार किया, तो भीड़ ने उसकी हत्या कर दी और शव को मुक्तिधाम के पास फेंककर फरार हो गई।

    मृतक की मां कचरी बाई सहिस ने बताया कि उनका बेटा शादी के बाद पिछले 15-20 सालों से बसना क्षेत्र में अपनी ससुराल में रहता था। उन्हें उसके कामकाज की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा — “हम गरीब लोग हैं, मजदूरी करके गुजारा करते हैं। जब फोन आया कि कौशल ने चोरी की है, तो मैंने कहा कि मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है। अगले दिन बेटे की लाश मिलने की खबर मिली।”

    पुलिस ने इस मामले में पतरेपाली ग्राम पंचायत की सरपंच जयसुधा चंद्राकर के पति हेमंत चंद्राकर, उनके भतीजे और गांव के कोटवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

    जानकारी के अनुसार, हेमंत चंद्राकर ने घटना के दौरान मोहबा निवासी सुभाष चंद्राकर और मृतक की मां को कई बार फोन किया था। फोन कॉल में 25 हजार रुपए मांगने की बात भी सामने आई है। जब परिवार ने रकम देने से इनकार किया, तब भीड़ ने कौशल की पिटाई जारी रखी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक के परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    पिथौरा: कौडिया जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/06/2026

    बसना: फाइनेंस कंपनी के 22.66 लाख रुपये गबन मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार।

    11/06/2026

    सरायपाली: 160.500 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया।

    27/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.