Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद पुलिस द्वारा शिशु संस्कार विद्यालय, महासमुंद में समाजहित में एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 200 से 250 छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, मोबाइल के दुरुपयोग तथा ऑनलाइन गेम से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड और मोबाइल दुरुपयोग से बचाव की दी जानकारी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में सरल शब्दों में समझाया और बताया कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या कोई…
सरायपाली(जीतयादव)।जगन्नाथ युवा समिति बाराडोली के तत्वावधान में आयोजित तृतीय वर्ष की दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य और रोमांचक समापन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार 5 फरवरी को हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा की कई मजबूत टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सरायपाली चातुरी नन्द, मंडल अध्यक्ष केदुंवा दण्डधर साव, पूर्व सरपंच लक्ष्मीशंकर दीवान, जयकृष्ण साहू एवं ओमप्रकाश साव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों की मौजूदगी में रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ आयोजन। अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्व सरपंच लक्ष्मीशंकर…
सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला कोड़ाडीपा एवं बहेरापाली में शाला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को सम्मान देने का उद्देश्य रहा। गांव में शिक्षा को मिला नया उत्साह, शाला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवानंद नायक (बीआरसी) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मांझीलाल यादव (प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला कोड़ाडीपा) ने की। विशिष्ट अतिथियों में संकुल समन्वयक श्री ऋषि कुमार प्रधान, श्री बोधीराम लकड़ा (अध्यक्ष शाला प्रबंध एवं विकास समिति), श्री दुष्यंत…
बसना(जीतयादव)।धान खरीदी केंद्र बसना में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान गंभीर लापरवाही, अनियमितता और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। धान में शार्टेज (कमी) की आशंका को लेकर मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रान्त महामंत्री महेन्द्र साव ने धान खरीदी प्रभारी एवं समिति के खिलाफ एसडीएम बसना को लिखित शिकायत सौंपकर भौतिक सत्यापन की मांग की है। 502 किसानों की धान खरीदी पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग तेज। शिकायतकर्ता महेन्द्र साव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 फरवरी 2026 तक धान खरीदी केंद्र…
बसना(जीतयादव)।झगरेनडीह स्थित सोनल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोक्ष कुमार प्रधान (जिला पंचायत सदस्य एवं किरण ऑटो केयर के संचालक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, पालकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे आयोजन का वातावरण अत्यंत उल्लासपूर्ण बन गया। सोनल पब्लिक स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दिखाया अद्भुत हुनर। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि दो वर्षों से संचालित इस स्कूल में वर्तमान में लगभग 250 बच्चे अध्ययनरत हैं, जो…
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी, संकुल केंद्र बसना में दिनांक 06 फरवरी 2026 को “परीक्षा पे चर्चा 2026” मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूट्यूब चैनल न्यूज इंडिया स्मार्ट टीवी के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संदेश सुने, तनावमुक्त परीक्षा की ली सीख। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना, तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ तैयारी करना तथा जीवन में अनुशासन…
रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर परियोजना की सफलता की कामना की और इसे जशपुर जिले के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल बताया। पर्यटन विकास परियोजना के तहत ₹10 करोड़ की लागत से इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग ₹10 करोड़ की लागत से क्षेत्र में आधुनिक और पर्यटक-अनुकूल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसमें होम-स्टे, रिसॉर्ट, सुंदर पाथवे, कन्वेंशन हॉल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी सुविधाएँ…
बसना(जीतयादव)।सिंघनपुर में आयोजित शबरी मेला महोत्सव इस वर्ष भी आस्था, संस्कृति और परंपरा का सजीव संगम बना। इस भव्य आयोजन में विधायक चातुरी नंद ने विशेष रूप से शिरकत कर कंस दरबार एवं प्रसिद्ध धनु जात्रा का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत रूप से माँ शबरी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कंस दरबार व प्रसिद्ध धनु जात्रा में शामिल होकर माँ शबरी की पूजा-अर्चना। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि शबरी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं का शक्तिशाली प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को…
रायपुर(जीतयादव)।आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान निकालने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “संवाद से समाधान” जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ सेंट्रल जोन क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी, तेलीबांधा से किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। “संवाद से समाधान” जागरूकता अभियान से नशा उन्मूलन, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस। अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-भागीदारी के माध्यम से कम्युनिटी पुलिसिंग को सशक्त बनाना है, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें और…
सांकरा(जीतयादव)। नशे के विरुद्ध संचालित “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सांकरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी करते हुए पुलिस स्टाफ को कुचलने का प्रयास करने वाले दोनों फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन के स्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है। गांजा तस्करी के दौरान पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे थे आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार। घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब थाना सांकरा पुलिस को मारुति सुजुकी इको कार (क्रमांक MP05 ZE 8685) से गांजा तस्करी…
