Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान-दक्षिण कोरिया दौरे से लौटे। विदेशी निवेश, तकनीकी सहयोग और रोजगार सृजन पर हुई अहम चर्चाएँ। एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 दिन का जापान-दक्षिण कोरिया दौरा 30 अगस्त को पूरा हो गया। राजधानी रायपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम हाउस तक बाइक रैली के साथ काफिला निकाला गया। विदेशी निवेश पर केंद्रित दौरा सीएम साय का यह दौरा प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। जापान…
कोरबा।स्कूल का हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में स्कूल पहुँचा और दफ्तर में कुर्सी पर बैठते ही सो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के परसाभांठा प्राथमिक स्कूल का शर्मनाक मामला सामने आया है। नशे में धुत हेडमास्टर, स्कूल में कुर्सी पर सो गया – ग्रामीणों ने बनाया वीडियो ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में कुल 46 बच्चे पढ़ते हैं और दो शिक्षकों की पदस्थापना है। गुरुवार को एक शिक्षक देव प्रसाद बर्मन बच्चों को पढ़ा रहे थे,…
शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। गढ़पटनी। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में टी .एल .एम. (लर्निंग मैटेरियल) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए शैक्षिक चार्ट, मॉडल, गणितीय उपकरण, विज्ञान प्रयोग सामग्री, सामाजिक अध्ययन से संबंधित नक्शे और कला-कृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहे। प्रत्येक बच्चे ने अपने कार्य की जानकारी आगंतुकों को उत्साहपूर्वक दी। विद्यालय…
महासमुंद। जिले में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। बड़े स्तर पर खेप पकड़ में आने के बाद अब तस्कर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच बसना पुलिस ने तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयां, टैबलेट और अन्य सामान जब्त किया है। बसना में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप जब्त। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि…
महासमुंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। नियमितीकरण, ग्रेड पे और सेवा सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारी रायपुर स्थित तुता धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। आंदोलन के 12वें दिन महासमुंद जिले से 410 कर्मचारी रायपुर पहुंचे और एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया। NHM कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से संविदा प्रणाली में काम करते-करते उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। चुनावी मंचों पर वादा किए जाने के बावजूद अभी तक नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल नहीं…
शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में विशेष आयोजन किया गया। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर माताओं, युवाओं और बच्चों ने मिलकर स्पीड रीडिंग पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना और माताओं व युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना सभा से की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माताओं ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्वयं भी पुस्तक वाचन किया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ।…
रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था। गुरुवार देर रात पुलिस अधिकारी आरोपी को पंजाब से रायपुर लेकर आए। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स मंगवाता था और देशभर में उसकी सप्लाई करता था। छत्तीसगढ़ पुलिस इस नेटवर्क के कई हिस्सों को पहले ही तोड़ चुकी है। जांच…
महासमुंद। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से सड़क हादसा हुआ है। इस बार हादसा महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम झालखम्हरिया के पास हुआ, जहां एक सफेद रंग की कार ने स्कूटी सवार कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महासमुंद सड़क हादसे की पूरी जानकारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महासमुंद के अयोध्या नगर वार्ड-4 निवासी बाबूलाल साहू, जो वर्तमान में सहायक ग्रेड-3 क्लर्क के पद पर कमरौद हायर सेकेंड्री स्कूल…
महासमुंद रोजगार मेला 2025: 12 सितंबर को 2000 पदों पर भर्ती, 8वीं से स्नातक तक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर महासमुंद। जिले के शिक्षित एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद के अनुसार, आगामी 12 सितंबर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। 2000 पदों पर भर्ती इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा लगभग 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 7…
पत्नी ने प्रेमी संग रची बेरोजगार पति की हत्या की साजिश दुर्ग। जिले के नगपुरा इलाके में 24 अगस्त 2025 को मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान धनेश ठाकुर (45) के रूप में हुई। उसकी हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। शुरुआत ऐसे हुई 24 अगस्त को आंवला बाड़ी इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव की तस्वीरें जारी कीं, जिसके बाद एक महिला अंजनी ठाकुर (44) थाने पहुंची और शव को अपने पति धनेश ठाकुर का बताया। पोस्टमॉर्टम…
