Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था। गुरुवार देर रात पुलिस अधिकारी आरोपी को पंजाब से रायपुर लेकर आए। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स मंगवाता था और देशभर में उसकी सप्लाई करता था। छत्तीसगढ़ पुलिस इस नेटवर्क के कई हिस्सों को पहले ही तोड़ चुकी है। जांच…
महासमुंद। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से सड़क हादसा हुआ है। इस बार हादसा महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम झालखम्हरिया के पास हुआ, जहां एक सफेद रंग की कार ने स्कूटी सवार कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महासमुंद सड़क हादसे की पूरी जानकारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महासमुंद के अयोध्या नगर वार्ड-4 निवासी बाबूलाल साहू, जो वर्तमान में सहायक ग्रेड-3 क्लर्क के पद पर कमरौद हायर सेकेंड्री स्कूल…
महासमुंद रोजगार मेला 2025: 12 सितंबर को 2000 पदों पर भर्ती, 8वीं से स्नातक तक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर महासमुंद। जिले के शिक्षित एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद के अनुसार, आगामी 12 सितंबर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। 2000 पदों पर भर्ती इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा लगभग 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 7…
पत्नी ने प्रेमी संग रची बेरोजगार पति की हत्या की साजिश दुर्ग। जिले के नगपुरा इलाके में 24 अगस्त 2025 को मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान धनेश ठाकुर (45) के रूप में हुई। उसकी हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। शुरुआत ऐसे हुई 24 अगस्त को आंवला बाड़ी इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव की तस्वीरें जारी कीं, जिसके बाद एक महिला अंजनी ठाकुर (44) थाने पहुंची और शव को अपने पति धनेश ठाकुर का बताया। पोस्टमॉर्टम…
आज दिनांक 19.08.2025 को हमारे ग्राम -खटखटी के सबसे वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक आदरणीय श्री मीनकेतन पुरोहित जी! का 90 वां जन्मदिन शासकीय प्राथमिक विद्यालय खटखटी में बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने आदरणीय सर जी को उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। अपने 90वां जन्मदिन की खुशी में आदरणीय सर जी के द्वारा विद्यालय के बच्चों को खीर, पूड़ी सब्जी,फल, मिठाई व्यवस्था करके न्योता भोजन दिया गया। शाला परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया…
बसना।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पाँचवीं की छात्रा प्राची कैवर्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर प्राची को बधाई देते हुए सम्मानित किया। रक्षाबंधन कम्पिटीशन में प्राची प्रथम स्थान प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार जी ने विजेता छात्रा प्राची कैवर्त को पुरस्कार प्रदान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में सांस्कृतिक जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ाती हैं।कार्यक्रम में शिक्षक लागन नाग,…
