बसना। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान और तार्किक चिंतन विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में बसना विकासखण्ड के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी से लेकर विज्ञान नाटिका, प्रश्नमंच, पोस्टर और विज्ञान क्लब प्रतियोगिताओं तक बसना के विद्यार्थियोंविद्यार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान।
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर के सौजन्य से सत्र 2026-27 की राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं संबद्ध विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ रखा गया था।

बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय के तहत नवल कुमार चौहान प्रथम और पल्लवी सिदार द्वितीय रहे। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में आर्यन राणा प्रथम, आस्था दास द्वितीय और सरस कुमार नंद तृतीय स्थान पर रहे। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई में मुंगा मानिकपुरी प्रथम, सुमीत चौधरी द्वितीय और हेजल प्रधान तृतीय रहे। स्वदेशी कृषि पद्धतियों में आस्था दास तथा ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में जितेश साहू प्रथम, ध्रुव पटेल द्वितीय और जागृति बारिक तृतीय रहीं।
पश्चिम भारत विज्ञान मेले में शिक्षकों द्वारा निर्मित सहायक शिक्षण सामग्री (TLM) प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल के शिक्षक प्रेमचन्द साव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटिका में पी.एम. श्री सेजेस भंवरपुर की टीम ने ‘AI मित्र या खतरा’ विषय पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रेमचन्द साव के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल की टीम ने जलवायु परिवर्तन विषय पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में पी.एम. श्री सेजेस बसना के हितेश पटेल एवं नरोत्तम नायक प्रथम, जबकि शिवम सिंह बरिहा एवं हेमंत साव द्वितीय रहे। विज्ञान क्लब प्रतियोगिता में अरेकेल की हेमिका देवांगन प्रथम रहीं। मार्गदर्शक शिक्षकों की विज्ञान संगोष्ठी में योगेश बढ़ाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विक्रम प्रजापति प्रथम और अदिति कन्हेर द्वितीय रहीं। पहेली प्रतियोगिता में अरेकेल के डिमेश देवांगन प्रथम रहे।
इस उपलब्धि पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने सभी विजेताओं और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, आत्मविश्वास और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती हैं। विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने इन्हें करके सीखने का सशक्त माध्यम बताया। पी.एम. श्री सेजेस बसना की प्राचार्य सुश्री गिरिजा साहू ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विकासखण्ड नोडल अधिकारी अजय कुमार भोई ने कहा कि विज्ञान मेले विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को उपयोगी नवाचारों में बदलने का अवसर देते हैं। सहायक नोडल अधिकारी प्रेमचन्द साव ने विज्ञान को दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बताया। व्याख्याता क्षीरोद्र कुमार पुरोहित ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में निर्णायक प्रदीप कुमार बारिक, विनोद कुमार चौहान, सचिन देवांगन, प्रज्ञा भगत, सुनील बरिहा, अशोक कुमार बंजारा और तुलिका साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में शिक्षा विभाग बसना, पी.एम. श्री सेजेस बसना, नोडल अधिकारी अजय कुमार भोई एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रेमचन्द साव की विशेष भूमिका रही।


