बसना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बसना मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती विमला बेहरा, महासमुंद जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल पिरदा एवं जनपद सदस्य ने बूथ स्तर तक पहुंचकर अभियान का नेतृत्व किया।
‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत बसना मंडल में ग्रामीणों से किया जनसंपर्क, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति जागरूकता का दिया संदेश।
इस दौरान विमला बेहरा (महासमुंद जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल पिरदा एवं जनपद सदस्य) ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विकास की मजबूत नींव है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बसना मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दीपा अरुण साहू सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज में जागरूकता लाने, राष्ट्रहित के विषयों पर अपनी आवाज बुलंद करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से महिला शक्ति ने एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंडल बसना महामंत्री दीपक शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अरुण साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला चौधरी, महामंत्री एवं वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद संगीता नायक, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद महेन्दर सिंह अरोरा, जगदीश चौधरी, धनुर्जय कश्यप, श्रीमती वेदमती कश्यप, शिक्षक अरुण कुमार साहू, शुभल्या साहू और सोसाइटी अध्यक्ष रामलाल बढ़ाई सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।


