Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: अरेकेल स्कूल में प्रकाशित हो रही ‘बाल दर्पण’ वॉल मैगजीन, बच्चों को मिल रहा रचनात्मकता का मंच।

    09/10/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब बनाने का खुलासा, 75 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026

    महासमुंद: सिरपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक के गले पर कई वार, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: सिरपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक के गले पर कई वार, तीन आरोपी गिरफ्तार।
    महासमुंद

    महासमुंद: सिरपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक के गले पर कई वार, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad09/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सिरपुर चाकूबाजी मामला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद। सिरपुर चाकूबाजी मामला सामने आने के बाद तुमगांव थाना और सिरपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आपसी विवाद के बाद एक युवक पर धारदार चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक के गले पर तीन से चार वार किए गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

    सिरपुर में लक्ष्मण मंदिर के पास विवाद के बाद हमला, तुमगांव पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चाकू किया बरामद।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 की रात राकेश साहू खाना खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास हरि ध्रुव ने उससे लिफ्ट मांगी। राकेश के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर राकेश ने परमानंद और टिकेश्वर साहू को बुलाया। दोनों ने समझाइश दी और इसके बाद अस्पताल स्थित अपने कार्यस्थल पर लौट गए।

    कुछ देर बाद राजेश ठाकुर ने परमानंद को फोन कर हरि ध्रुव से माफी मांगने के लिए कहा। इसके बाद परमानंद अपने भाई राकेश और टिकेश्वर के साथ लक्ष्मण मंदिर के पास पहुंचा। पुलिस के अनुसार, वहां पहले से मौजूद राजेश ठाकुर, सुरेश मिरी और हरि ध्रुव ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हरि ध्रुव पर परमानंद के गले पर धारदार हथियार से कई वार करने का आरोप है। घायल को राकेश और टिकेश्वर सिरपुर चौकी लेकर पहुंचे।

    मामले में थाना तुमगांव में अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 109(1) और 3(5) के तहत जांच शुरू की गई। वैज्ञानिक अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्र किए।

    पुलिस ने घेराबंदी कर हरिराम ध्रुव (26), राजेश ठाकुर (35) और सुरेश मिरी (26) को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर नरेंद्र फर्नीचर दुकान के सामने घास में छिपाकर रखा गया एक धारदार चाकू बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को 7 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: NH-53 पर ट्रेलर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक के समय पर बाहर निकलने से टला बड़ा हादसा।

    05/10/2026

    महासमुंद: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

    01/10/2026

    महासमुंद: कहार भोई समाज ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

    30/09/2026

    महासमुंद: दुकान से ₹5 हजार चोरी की जांच में खुला मां के जेवर चोरी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    29/09/2026

    महासमुंद: बिना नंबर की बाइक ने खोला चोरी का राज, तुमगांव पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा।

    29/09/2026

    महासमुंद: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च।

    29/09/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: NH-53 पर ट्रेलर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक के समय पर बाहर निकलने से टला बड़ा हादसा।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कहार भोई समाज ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: झगरेनडीह मोड़ के पास अज्ञात कार की जोरदार टक्कर से पल्सर के उड़े परखच्चे, भिखापाली का युवक गंभीर घायल।

    09/10/2026

    महासमुंद: सिरपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक के गले पर कई वार, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में प्रकाशित हो रही ‘बाल दर्पण’ वॉल मैगजीन, बच्चों को मिल रहा रचनात्मकता का मंच।

    09/10/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब बनाने का खुलासा, 75 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.