पिथौरा(जीतयादव)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति (SMC) के गठन के लिए पालक-अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।
मिर्धाबाई को अध्यक्ष और हंसराज निषाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, पिथौरा विद्यालय के विकास पर रहेगा समिति का फोकस।
बैठक में पालकों एवं अभिभावकों की सर्वसम्मति से श्रीमती मिर्धाबाई, निवासी बरकेल खुर्द को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा श्री हंसराज निषाद, निवासी खुटेरी को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति में कुल 25 सदस्यों का चयन किया गया।
स्थानीय निकाय से जनप्रतिनिधि के नामित सदस्यों के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा राजू सिन्हा एवं पार्षद श्री मन्नूलाल ठाकुर का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। वहीं समिति के सचिव की जिम्मेदारी विद्यालय के प्राचार्य श्री आशाराम बरिहा को सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता डी.के. साहू, अमर सिंह पटेल, इति प्रधान, व्ही.एल. होता, अंकिता ठाकुर, विजयलक्ष्मी पटेल, रोज एड्लिन बड़ा, लिलिमा साहू, विजय सिन्हा, केशव निषाद, ज्योति पटेल, गोपेश कुमार डड़सेना, रोहिला यादव एवं पुनीता पटेल सहित विद्यालय के अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में समिति के सदस्यों ने विद्यालय की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री आशाराम बरिहा ने सभी पालकों, अभिभावकों एवं पिथौरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


